फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन निगम कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी

Sun, 21 Jun 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
वन निगम के ठेकेदारों ने 23 जून को निगम के कार्यालय में तालाबंदी करने की धमकी दी है। मोहन सिंह, इंद्र सिंह फर्स्वाण आदि का कहना है कि पिछले दिनों उन्होंने जंगलों में वन निगम के लिए लकड़ी कटान का  काम किया था। यह लकड़ियां सड़कों के किनारे पड़ी हैं।
विज्ञापन


निगम अब भुगतान को लेकर मनमानी कर रहा है। लकड़ी काटने और सड़क तक ढोने की दरें अभी तक निर्धारित नहीं की गई हैं। ठेकेदारों ने जिलाधिकारी को भेजे ज्ञापन में कहा कि वह कई बार मांग कर चुके हैं, लेकिन निगम नहीं सुन रहा है। इसी कारण उन्होंने 23 को निगम कार्यालय में तालाबंदी करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें