फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार सदस्यीय विदेशी दल ने किया देवकी वाटिका का भ्रमण

विज्ञापन
बागेश्वर की देवकी लघु वाटिका में पौधरोपण करते विदेशी दल के सदस्य। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। वृक्ष पुरुष किशन सिंह मलड़ा की देवकी लघु वाटिका में समय-समय पर विदेशी भी आते रहे हैं। धनतेरस के दिन रूस, अमेरिका और नेपाल के चार युवाओं के दल ने वाटिका का भ्रमण किया। इस दौरान दल के सदस्यों ने वाटिका में पौधरोपण भी किया। मलड़ा ने बताया कि रूस के केट और यूरा आंट्रिक्ट पहली बार वाटिका भ्रमण पर आए हैं। अमेरिका के शहर न्यूयार्क के निकोल और नेपाल के तारक बाबा दूसरी बार उनकी वाटिका में पहुंचे हैं। पूर्व में भी नेपाल और अमेरिका का दल वाटिका से पौधे लेकर गया था। जिसके दल के सदस्यों ने सुरक्षित होने की बात कही है। वाटिका से रवानगी से पूर्व दल के सदस्यों ने अष्ट कमल और तुलसी के पौधे रोपे। दल के सदस्य अपने साथ वाटिका से भी पौधे लेकर गए। इस मौके पर देवकी देवी, रमा देवी, संजीव कुमार, ममता, अंकित कश्यप, प्रशांत सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें