फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सरे व अल्ट्रासाउंड के लिए बैजनाथ जाना बना मजबूरी

Sat, 22 Dec 2018 11:20 PM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
प्रा. स्वा.केंद्र कौसानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कौसानी में स्थापित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में न तो एक्सरे व अल्ट्रासाउंड कराने की सुविधा है और न ही रक्त को छोड़कर मल, मूत्र समेत अन्य सैंपलों जांच की सुविधा है। मरीजों को एक्सरे, अल्ट्रासाउंड कराने व  विभिन्न सैंपलों की जांच के लिए 14 किमी दूर बैजनाथ जाना पड़ता है। जिसमें लोगों का अतिरिक्त समय और धन बर्बाद हो रहा है। अस्पताल में सुविधाएं न होने से स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

 
अमर उजाला की टीम ने शनिवार को मुआयना करने इस में अस्पताल में पहुंची तो अस्पताल में जरूरी सुविधाएं न होने से मरीज खासे परेशान नजर आए। लोगों ने बताया कि चार दशक पहले स्थापित इस अस्पताल में अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले के विभिन्न गांवों से रोज करीब पचास मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। अस्पताल में स्वीकृत एलोपैथिक डॉक्टरों के दो पदों में से एक पद रिक्त चल रहा है। वर्तमान में यहां एक एलोेपैथिक, एक आयुर्वेदिक डॉक्टर तैनात है।  

अस्पताल में एलोपैथिक महिला डाक्टर की तैनाती भी नहीं हो पाई है। अस्पताल में मरीजों के खून की जांच तो होती है लेकिन तकनीशियन न होने से मल और मूत्र समेत अन्य सैंपलों जांच नहीं होती है। एक्सरे और अल्ट्रासाउंड की सुविधा न होने से लोगों को इसके लिए 14 किमी दूर सीएचसी बैजनाथ या फिर अल्मोड़ा जाना पड़ता है।
विज्ञापन

 
अस्पताल में लिपिक और दो स्टाफ नर्स के पद भी खाली हैं। चौकीदार की तैनाती भी नहीं हो सकी है। इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 108 सेवा की एंबुलेंस भी नहीं है। होटल ऐसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बब्लू नेगी समेत कई लोगों का कहना है कि अस्पताल की समस्याओं के समाधान के लिए कई बार शासन से मांग की जा चुकी है। लेकिन अभी तक समाधान नहीं हो पाया है। 

कोट.......
-लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। लंबित समस्याओं के बारे में मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र लिखा गया है।  डॉ. एमएस मटियानी, प्रभारी चिकित्साधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौसानी।  
-मैंने अस्पताल का समय-समय पर निरीक्षण किया है। समस्याओं के समाधान के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। 
-डॉ. जेसी मंडल सीएमओ बागेश्वर।  
-राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय कौसानी की समस्याएं मेरे संज्ञान में हैं। समाधान के लिए अधिकारियों के साथ ही मुख्यमंत्री से बात करूंगा। -चंदन राम दास विधायक विधानसभा क्षेत्र बागेश्वर।   
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें