फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: नुमाइशखेत मैदान में आज से फुटबॉल का रोमांच, आठ टीमें दिखाएंगी दम

Thu, 25 Jun 2026 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। खेल प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर है। जिले के नुमाइशखेत मैदान में आज से नाइन-ए-साइड ओपन फुटबॉल प्रतियोगिता का रोमांचक आगाज होने जा रहा है। प्रतियोगिता को लेकर खेल प्रेमियों और युवाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन

आयोजन कमेटी के सदस्य दीपक गढि़या ने बताया कि पांच जुलाई तक चलने वाली इस भव्य प्रतियोगिता में कुल आठ टीमें खिताब के लिए आपस में भिड़ेंगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता को और अधिक प्रतिस्पर्धी और आकर्षक बनाने के लिए इसमें जिले के अलावा अन्य जिलों के नामी खिलाड़ी भी विभिन्न टीमों की ओर से प्रतिभाग कर रहे हैं। कमेटी ने मैच के सफल संचालन और खिलाड़ियों की सुविधाओं को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। आज से शुरू होने जा रहे इन मुकाबलों में फुटबॉल प्रेमियों को कड़े और रोमांचक मैच देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें