फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन राशन कार्ड धारकों को ही मिलेगा राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। डीएसओ अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि केवल ऑनलाइन वेरिफाइड राशन कार्ड धारकों को ही राशन दिया जाएगा। राशन कार्ड धारकों की यूनिट ऑनलाइन प्रक्रिया जिला पूर्ति कार्यालय में की जा रही है। इसके लिए उपभोक्ता को प्रार्थना पत्र, परिवार रजिस्टर की नकल, सभी सदस्यों के आधार कार्ड, प्रचलित राशन कार्ड, परिवार के मुखिया की फोटो, वोटर आईडी और बैंक पासबुक की छायाप्रति संबंधित पूर्ति निरीक्षक कार्यालय, गोदाम या जिला पूर्ति कार्यालय में जमा कराने होंगे। उन्होंने बताया कि जिनके राशन कार्ड ऑनलाइन नहीं हुए हैं, उनके लिए दस्तावेजों समेत ग्राम पंचायत विकास अधिकारी और ग्राम प्रधान की जांच आख्या देनी होगी। वहीं नगर पालिका, नगर पंचायत क्षेत्र के लिए उक्त दस्तावेजों समेत आय प्रमाण पत्र के साथ संबंधित पूर्ति निरीक्षक की आख्या जरूरी है। उन्होंने बताया कि राशन कार्ड धारक विभागीय वेबसाइट fcs.uk.gov.in पर लॉग इन कर अपने कार्ड की पूरी जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें