फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 बापू के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प 

Sun, 02 Oct 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
गांधी जयंती के मौके पर कलेक्ट्रेट में प्रार्थना सभा में मौजूद अधिकारी कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। सुबह 5.30 बजे प्रभात फेरी निकाली गई स्टेशन रोड पर स्थित गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया।  
विज्ञापन

खेल विभाग की ओर से सुबह छह बजे तहसील परिसर से बिलौना तक क्रॉस कंट्री हुई। अंडर-12 वर्ष बालक आयु वर्ग में मोहन पुरी गोस्वामी, युवराज सिंह, मयंक पांडे, अंडर-14 में हिमांशु दानू, गौरव सिंह, गौरव कुमार, अंडर-16 मेें गौरव बिष्ट, तनुज कुमार, भरत लाल ने पहला दूसरा तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतिभागियों को विधायक चंदन राम दास एवं नरेंद्र खेतवाल ने पुरस्कृत किया। मौके पर जिला खेल अधिकारी संजीव कुमार आदि थे। 
सुबह आठ बजे सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी एवं शिक्षण संस्थानों में झंडारोहण कर महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया। जिला कार्यालय में डीएम भूपाल सिंह मनराल ने स्वच्छता की शपथ दिलाई। सुबह बजे नुमाइशखेत के स्वराज भवन में गांधी जी की मूर्ति पर सामूहिक माल्यार्पण किया गया। वहां पर विधायक बागेश्वर चंदन राम दास, नगरपालिका अध्यक्ष गीता रावल, रणजीत सिंह बोरा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख इंदर सिंह परिहार आदि थे। 
विज्ञापन

पीजी कालेज बागेश्वर में एनसीसी इकाई ने स्वच्छता रैली निकाली। कार्यक्रम प्रभारी एसएस धपोला के नेतृत्व में रैली को प्राचार्य डॉ. एससी पंत ने हरी झंडी दिखाई। विवेकानंद विद्या मंदिर मंडलसेरा में प्रधानाचार्य तारा सिंह रावत ने झंडारोहण किया। न्यू सैनिक जूहा कठायतबाड़ा में प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र मेहता ने गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला। कपकोट तहसील में एसडीएम केएस टोलिया और नगर पंचायत में अध्यक्ष चंपा देवी ने झंडारोहण किया। कांडा, धरमघर, दुगनाकुरी, रीमा, काफलीगैर, कठपुड़ियाछीना सहित सभी स्थानों पर गांधी जयंती धूमधाम से मनाई गई। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें