फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन व्यवसाय अपनाएं युवा

Sun, 21 Jun 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कौसानी (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत परिसर में चल रहा छह दिनी युवा विकास शिविर का शनिवार को समापन हो गया। शिविर में 70 युवाओं ने प्रतिभाग किया। पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा और जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश सिंह ऐठानी ने युवाओं से पर्यटन को स्वरोजगार के रूप में अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


शिविर के दौरान युवाओं को क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं के बारे में बताया गया और सफलता के टिप्स दिए गए। पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि पलायन से बचने के लिए युवाओं को अपने क्षेत्र में ही स्वरोजगार अपनाने की जरूरत है। उन्होंने पहाड़ में रोजगार की संभावनाओं संबंधी भी जानकारी दी।

समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश सिंह ऐठानी ने कहा कि इस क्षेत्र में पर्यटन के माध्यम से रोजगार पैदा किया जा सकता है। उन्हाेंने युवाओं से समाज सेवा के कार्यों से भी जुड़े रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन


इस दौरान संसदीय सचिव मनोज तिवारी, कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण, जलागम समिति के उपाध्यक्ष दिनेश कुंजवाल, ब्लाक प्रमुख भरत फर्स्वाण, हीरा सिंह, भुवन सिंह, एडवोकेट चामू देवली, महिमन गड़िया, दीपक गड़िया, गोविंद बिष्ट, प्रकाश कांडपाल, पूरन कापकोटी, शेर सिंह ऐंठानी, दरबान कुंवर आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें