फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कोहरा बढ़ा रहा ठंड, फसलों को नुकसान की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर/कपकोट। जिले में कोहरा और पाला गिरने से ठंड बढ़ रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में पाला गिरने से फसलों को नुकसान होने की आशंका बढ़ने लगी है। जिला मुख्यालय और घाटी वाले इलाकों में कोहरा परेशानी बढ़ा रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला मुख्यालय में सुबह 10.45 बजे तक कोहरा छाया रहा। कपकोट में 10 बजे बाद धूप निकली। इस दौरान नगर पंचायत क्षेत्र में 500 मीटर से कम की दृश्यता रही। ब्लॉक और तहसील मुख्यालय के आसपास करीब पांच किलोमीटर की परिधि में कोहरे का व्यापक असर देखा गया। घने कोहरे के कारण ठंड में भी इजाफा हुआ है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित रहा। ग्रामीण इलाकों में पाला गिरने से गेहूं, सब्जियों और अन्य रबी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई है। किसानों का कहना है कि पाले के कारण फसलों की बढ़वार प्रभावित हो रही है। पत्तियां भी झुलसने लगी हैं। कपकोट में दिन का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें