फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कोहरे और सर्द हवाओं के साथ हुई दिन की शुरुआत

Mon, 14 Apr 2025 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। चार दिन की बारिश के बाद जिले में मौसम साफ हो गया है। शनिवार की देर रात तक बारिश होती रही। रविवार को सुबह की शुरुआत कोहरे और सर्द हवाओं के साथ हुई। दिन चढ़ने के बाद तापमान में बढ़ोतरी होती गई। जिला मुख्यालय का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

विगत दिनों हुई बारिश से जिले में तापमान काफी कम हो गया था। ओलावृष्टि के कारण कपकोट, दुगनाकुरी के गांवों में खेती को काफी नुकसान हुआ। जिला मुख्यालय समेत अन्य स्थानों पर भी गेहूं, मसूर आदि की फसल, आम के बौर समेत अन्य फलों को भारी क्षति पहुंची। इस दौरान सड़कों पर यातायात प्रभावित रहा। लाइनों में तकनीकी खराबी या पेड़ गिरने के कारण बिजली आपूर्ति भी बाधित रही थी।
बारिश के बाद मौसम तो खुला लेकिन सुबह के समय जिला मुख्यालय समेत घाटी वाले इलाकों में कोहरा छाया रहा। हल्की हवाएं चलने से लोगों को ठंडक का अहसास हुआ। हालांकि दस बजे बाद धूप निकलने के बाद तापमान बढ़ने लगा और अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई। पूरे दिन मौसम साफ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें