फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कोहरा और पाला बढ़ा रहा ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में ठंड का सितम बढ़ता जा रहा है। नगरीय क्षेत्रों में कोहरा और ग्रामीण क्षेत्रों में पाला गिरने से ठंड अधिक हो रही है। दिन के समय धूप खिलने से लोगों को राहत मिल रही है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय, कपकोट समेत घाटी वाली जगहों पर सुबह नौ से साढ़े नौ बजे तक घना कोहरा छा रहा है। इस दौरान ठंडी हवाओं के कारण भी लोगों को दिक्कत हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में पाला गिरने से फसल और सब्जियों को नुकसान हो रहा है। शाम को ठंडी हवाओं के कारण ठंड बढ़ रही है। सुबह और शाम घूमने वालों की संख्या भी धीरे-धीरे कम होने लगी है। मंगलवार को जिला मुख्यालय का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें