फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: आरे के घौताड़ी तोक में 5.10 लाख से होंगे बाढ़ सुरक्षा कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के आरे में गधेरे से हो रहे भू-कटाव से जल्द निजात मिलने वाली है। सिंचाई विभाग ने गधेरे में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने की तैयारी शुरू कर दी है। भू-कटाव को रोकने के लिए 5.10 लाख रुपये की लागत से सुरक्षा दीवार और चैकडेम का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

आरे के घौताड़ी गांव में बरसात के मौसम में भू-कटाव की समस्या बनी हुई है। भू-कटाव से कृषि भूमि और आबादी वाले क्षेत्रों पर भी खतरा मंडराता रहता था। स्थानीय लोग लंबे समय से इस दिशा में ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे थे। अब सिंचाई विभाग की ओर से जिला योजना मद में सुरक्षा दीवार और पानी के प्रवाह को धीमा करने के लिए चैकडेम का निर्माण किया जाएगा। विभाग के ईई मोहम्मद हामिद ने बताया कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा ताकि बरसात तक सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से तैयार हो सके और क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें