फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीथिन रखने पर आठ दुकानदारों से वसूले पांच हजार

विज्ञापन
कपकोट में दुकान से पॉलीथिन जब्त करते ईओ राजदेव जायसी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर पंचायत ने कपकोट और भराड़ी बाजार में पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के दौरान आठ दुकानों से पॉलीथिन बरामद होने पर व्यापारियों का पांच हजार रुपये का चालान काटा गया।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी राजदेव जायसी के नेतृत्व में नगर पंचायत की टीम ने कपकोट से अभियान की शुरूआत की। सभी प्रमुख दुकानों में छापेमारी के बाद टीम भराड़ी बाजार गई। ईओ ने बताया कि अधिकांश दुकानों में पॉलीथिन नहीं था, आठ व्यापारी ही पॉलीथिन का प्रयोग करते पकड़ गए।
उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्होंने व्यापारियों को चेतावनी देते हुए पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने के लिए कहा। बताया कि समय-समय पर नगर पंचायत की टीम बाजार में अभियान चलाएगी। अभियान में नगर पंचायत के लिपिक कविंद्र मेहता, सुंदर कोरंगा, बृजेेश शामिल रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें