फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: मल्लादेश में आग लगने से घास के पांच लुट्टे जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट तहसील क्षेत्र के मल्लादेश में घास के लुट्टों में आग लग गई। तेजी से भड़की आग की चपेट में आने से पांच लुट्टे जलकर राख हो गए। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर जाकर आग को काबू किया और आबादी की तरफ फैलने से रोका।
विज्ञापन

मल्लादेश के सौक्यूरा गांव के हंसराज सिंह राणा और जोगा सिंह राणा के घास के लुट्टों में आग लग गई। हवा के संपर्क में आकर आग तेजी से फैलने लगी। ग्रामीणों ने फायर सर्विस की टीम को आग लगने की सूचना दी। फायर स्टेशन प्रभारी हयात सिंह के नेतृत्व में दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान ग्रामीण भी आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे। प्रभारी सिंह ने बताया कि सूखी घास के लुट्टे तेजी से जल रहे थे। टीम ने पंप और हौजरील पाइप की मदद से पानी की तेज बौछार कर आग को काबू किया। टीम की सक्रियता से आठ में से तीन लुट्टे जलने से बच गए और आग के आबादी की तरफ फैलने का खतरा भी टल गया। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें