राज्यपाल केके पॉल पांच जुलाई को कौसानी आएंगे। उनके भ्रमण को लेकर जिलाधिकारी भूूपाल सिंह मनराल ने यहां अधिकारियों की बैठक ली।
उन्होंने बताया कि राज्यपाल पांच को अल्मोड़ा से कौसानी पहुंचेंगे और राज्य अतिथि विश्राम गृह में रहेंगे। छह को वह बैजनाथ क्षेेत्र का भ्रमण करेंगे और सात की सुबह वापस अल्मोड़ा लौट जाएंगे।
इस दौरान डीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक एनएस नपलच्याल, अपर जिलाधिकारी हरवीर सिंह, सीडीओ हिमांशु जोशी, डीएफओ एमबी सिंह, सीएमओ डा. जेसी मंडल, एसडीएम फींचा राम चौहान, सीएस डोबाल सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थेे।