चुनाव ड्यूटी में लगे मतदान कार्मिक 12 फरवरी से पहले अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। पीजी कॉलेज में मतदान कार्मिकों के लिए पोस्टल बैलेट से मतदान के लिए बूथ बनाए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने सभी मतदान कार्मिकों से 12 फरवरी से पहले अपने मताधिकार का प्रयोग करने को कहा है।
उन्होंने बताया कि मतदान ड्यूटी में लगे कार्मिकों के लिए राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बागेश्वर में दोनों विधान सभा क्षेत्रों के लिए पोस्टल बैलेट से मतदान के लिए अलग-अलग बूथ बनाए गए हैं। उन्होंने सभी मतदान कार्मिकों, पुलिस बल, होमगार्ड, पीआरडी जवानों से ड्यूटी से पहले मतदान करने को कहा है। उन्होंने बताया कि मतदान कार्मिकों की सहायता के लिए मतदान सहायता केंद्र की स्थापना भी की गई है। गुरुवार को भी चुनाव ड्यूटी में तैनात कार्मिकों और जवानों ने अपने मतों का प्रयोग किया।