फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिट इंडिया-हिट इंडिया, हिटो पहाड़ संदेश के साथ बागेश्वर पहुंचे सार्जेंट पंकज

विज्ञापन
बागेश्वर में साइकिल से पहुंचे एयरफोर्स के सार्जेंट पंकज मेहता को सम्मानित करते लोग। संवाद न्यूज - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। देश और क्षेत्र के लिए कुछ कर गुजरने का हौसला हो तो कामयाबी अवश्य मिलती है। कोरोना संक्रमण और पहाड़ से निरंतर हो रहे पलायन की पीड़ा ने इंडियन एयरफोर्स में तैनात बागेश्वर के एक सार्जेंट को ऐसा झकझोरा कि उन्होंने कोरोना और पहाड़ से हो रहे पलायन के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए असोम से घर आने के लिए 2064 किमी का सफर साइकिल से तय कर डाला और रास्ते में लोगों को फिट रहने के साथ ही अपनी माटी से जुड़े रहने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

महतगांव निवासी जांबाज पंकज मेहता इंडियन एयरफोर्स में सार्जेंट हैं। अब उनकी तैनाती असोम में है। उन्होंने इस बार के अवकाश को यादगार बनाने, लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने और अपनी माटी से जुड़े रहने का संदेश देने की ठानी। अवकाश मंजूर होने के बाद 12 सितंबर को असोम से फिट इंडिया-हिट इंडिया और हिटो पहाड़ संदेश के साथ बागेश्वर के लिए साइकिल से यात्रा शुरू कर दी। 16 दिन के सफर में वह लोगों को तंदुरुस्त रहने के लिए नियमित शारीरिक अभ्यास करने का संदेश देते रहे। लोगों को पलायन के प्रति भी जागरूक करते रहे। जांबाज पंकज सोमवार को बागेश्वर पहुंचे तो पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल के नेतृत्व में लोगों ने नगरपालिका परिसर में उनका जोरदार स्वागत किया। पंकज ने रास्ते के अनुभव बताए। कहा कि जंगलों के बीच से गुजरने पर लोग कहते थे कि संभल कर चलना पर लेकिन उन्हें कहीं भी कोई परेशानी नहीं हुई। पंकज के सहपाठी शिक्षक लक्ष्मण सिंह कोेरंगा ने स्नातक की पढ़ाई के दौर को याद किया। स्वागत करने वालों में पालिका के ईओ राजदेव जायसी, जिला खेल समन्वयक कमलेश तिवारी, दीपक खेतवाल, विनोद पाठक, कैलाश परिहार, गौरव उपाध्याय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें