कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
विद्यालयों की मिनी व सब जूनियर वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिताएं जारी हैं। प्रतियोगिता के दूसरे दिन हुई चार सौ मीटर की दौड़ में गौरव लोहनी पहले स्थान पर रहे। खो-खो प्रतियोगिता में न्याय पंचायत आरे को पहला स्थान मिला।
डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता के 400 मीटर दौड़ में गौरव लोहनी पहले, सूरज कुुमार दूसरे, दीपक कुमार तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में तनूजा खेतवाल पहले, ज्योति दूसरे और राखी तीसरे स्थान पर रही। खो-खो प्रतियोगिता में न्याय पंचायत आरे को पहला स्थान मिला। कबड्डी में सीआरसी आरे को पहला और देवधार को दूसरा स्थान मिला। खेलकूद प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन भी सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। बच्चों ने इन रंगारंग कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता के आयोजन में ब्लॉक समन्वयक राजेंद्र भैंसोड़ा, हरीश उपाध्याय, दलीप मेहरा, महिपाल गड़िया, चंदन सिंह, राजेंद्र राठौर आदि द्वारा सहयोग दिया जा रहा है। खेलकूद प्रतियोगिताओं का समापन शुक्रवार को पुरस्कार वितरण के साथ होगा।