फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माल्ता से पैराग्लाइडरों की पहली उड़ान

Sat, 27 Apr 2019 12:33 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर के माल्ता में पैराग्लाइडिंग करते युवा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बागनाथ नगरी में माल्ता से पैराग्लाइडिंग की पहली उड़ान के साथ इस खेल का शुभारंभ हो गया। शुभारंभ पर दो पैराग्लाइडरों ने एक उड़ान भरी। हवा नहीं चलने की वजह से आगे उड़ान नहीं हो सकी।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह 11 बजे पुलिस लाइन के समीप माल्ता से फ्लाई हिमालयाज एडवेंचर नोड के पैराग्लाइडिंग खेल का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश चंद्र सिंह ऐंठानी, नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल और पूर्व पालिकाध्यक्ष गीता रावल ने किया। उन्होंने कहा कि यह खेल बागेश्वर के युवाओं के लिए रोजगार का जरिया बनेगा। जल्द ही कौसानी और कपकोट के जालेख गांव से भी पैराग्लाइडिंग की शुरूआत की जाएगी। पैराग्लाइडिंग की पहली उड़ान ग्वालियर के विष्णु शर्मा और सोमनाथ सोनी ने भरी। उनकी पहली उड़ान पुलिस लाइन से होते हुए बिलौना तक चली। फ्लाई हिमालयाज एडवेंचर नोड के जगदीश जोशी ने बताया कि उनकी और पूरी टीम के अथक प्रयासों से आज इसकी शुरूआत हुई । हवा में गति नहीं होने से दूसरी उड़ान नहीं भरी जा सकी।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें