बागेश्वर पुलिस लाइन में वॉलीबॉल प्रतियोगिता में जौहर दिखाते खिलाड़ी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। पुलिस लाइन में आयोजित वॉलीबाल चैंपियनशिप का खिताबी मुकाबला फायर स्टेशन की टीम ने पुलिस लाइन की टीम को सीधे सेटों में 2-0 से हराकर जीत लिया है।
फायर स्टेशन की टीम ने शुरूआत से ही बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। पहला सेट जीतने के बाद दूसरा सेट भी आसानी से जीत लिया। पुलिस लाइन की टीम की बढ़त बनाने की हर कोशिश को नाकाम कर दिया। प्रतियोगिता में थाना/चौकी में तैनात पुलिस कर्मियों और फायर स्टेशन के कर्मियों ने प्रतिभाग किया।
एसपी अमित श्रीवास्तव ने विजेता और उप विजेता टीम और खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। वहां पर सीओ बागेश्वर शिवराज सिंह राणा, सीओ कपकोट अशोक कुमार सिंह, सीओ ऑपरेशन अंकित कंडारी, पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक शिवराज सिंह बिष्ट आदि थे।