फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजक तत्वों ने राइंका में लगाई आग, दीवारों पर अपशब्द लिखे 

Fri, 16 Nov 2018 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कांडा (बागेश्वर)।
विज्ञापन
राइंका कांडा में आग की घटना की जांच पड़ताल करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अज्ञात तत्वों ने बृहस्पतिवार रात जेएस माजिला स्मारक राइंका कांडा के जीव और भौतिक विज्ञान प्रयोगशाला के कक्षों में आग झोंक दी। आग से दोनों कक्षों में रखे विज्ञान उपकरण और आवश्यक दस्तावेज जलकर नष्ट हो गए।
विज्ञापन


विद्यालय को छह लाख रुपये की क्षति होने का अनुमान लगाया जा रहा है। बदमाशों ने दीवारों पर शिक्षकों और शिक्षिकाओं के खिलाफ अभद्र शब्द भी लिखे। प्रधानाचार्य ने घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करा दी है। लोगों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों का शीघ्र पर्दाफाश न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। 

विद्यालय में रात्रिकालीन चौकीदार की तैनाती नहीं है। प्रधानाचार्य शिव प्रसाद, शिक्षकों को शुक्रवार को स्कूल पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। बदमाशों ने दोनों कक्षों में रखी विज्ञान सामग्री, दस्तावेज और फर्नीचर को आग लगाई। आग की इस घटना में दोनों कक्षों और वहां रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया है।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य प्रसाद की रिपोर्ट पर थानाध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट और एसआई पूरन सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। मांग करने वालों सुंदर गढ़िया, हीरा कर्म्याल विरेंद्र, नगरकोटी, दीप कांडपाल, महेश पंत, बंशीधर कांडपाल, जितेंद्र आदि शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें