फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉल फैक्ट्री में लगी आग

Tue, 12 Mar 2019 11:55 PM IST
दीपक नेगी ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
विज्ञापन
कौसानी में शॉल फैक्ट्री में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देर रात शॉल फैक्ट्री में आग लगने से लाखों का माल जल गया। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। अग्निकांड की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। 

विज्ञापन


दीपक बिष्ट निवासी चाय फैक्ट्री की क्षेत्र में ही एक शॉल फैक्ट्री है। इससे बनी शॉलों की उत्तराखंड और यूपी समेत कई प्रदेशों में मांग है। मंगलवार की देर रात करीब नौ बजे फैक्ट्री में संदिग्ध हालात में आग लग गई। फैक्ट्री में रखा सामान धू धूकर जलने लगा। 

लोगों ने इसकी सूचना फैक्ट्री मालिक को दी। कौसानी थाना पुलिस और ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग की लपटें विकराल होती गईं। बाद में गरुड़ से दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया। अग्निकांड की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। अग्निकांड में फैक्ट्री का सामान और भवन जलकर राख हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें