बागेश्वर। जिला मुख्यालय के सैम मंदिर वार्ड में प्लाईवुड दुकान के स्टोर में रात के समय आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर सर्विस की टीम ने आग को काबू किया। दुकान स्वामी के अनुसार आग से एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
शुक्रवार की सुबह करीब एक बजे गोमती पुल के समीप प्लाइवुड की दुकान के स्टोर में आग लग गई। भनक लगते ही दुकान संचालन योगेश भट्ट ने फायर सर्विस को फोन किया।
प्रभारी अग्निशमन अधिकारी नवीन चंद्र जोशी के नेतृत्व में टीम मौके पर गई। उन्होंने बताया कि दुकान के बाहर बनाए स्टोर में रखे पाइप, प्लाई आदि को आग से नुकसान हुआ है। प्रभावित ने घटना की जांच कर नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है।