फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: खाद्य गोदाम के पास जंगल में लगी आग, वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Wed, 01 Mar 2023 05:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर

सार

खाद्य गोदाम के पीछे के जंगल में अचानक शाम के समय आग लग गई। हवा का सहारा मिलने के बाद आग तेज होने लगी। आग आबादी के काफी करीब लगी थी। लोगों ने जल्द वन विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन
बागेश्वर में खाद्य गोदाम के समीप जंगल में लगी आग। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागेश्वर में खाद्य गोदाम के पास के जंगल में मंगलवार देर शाम आग लग गई। आग से वन संपदा को नुकसान हुआ। वन विभाग की टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाने में कामयाबी मिली।

विज्ञापन


डीएम कार्यालय के पास बने खाद्य गोदाम के पीछे के जंगल में अचानक शाम के समय आग लग गई। हवा का सहारा मिलने के बाद आग तेज होने लगी। आग आबादी के काफी करीब लगी थी। लोगों ने जल्द वन विभाग को सूचना दी।

रेंजर श्याम सिंह करायत ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने के बाद टीम मौके की ओर रवाना हो गई थी। आग पुलिस लाइन की तरफ फैल रही थी। कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें