बागेश्वर। कपकोट के चिरपतकोट और उछात के जंगल में आग लग गई। आग लगने से वन संपदा को नुकसान हुआ। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने आग को काबू किया।
इस साल मौसम की बारिश होने से जंगलों को कम नुकसान हुआ है। मौसम साफ होते ही जंगल जल रहे हैं। कपकोट तहसील क्षेत्र के चिरपतकोट और उछात के जंगल में भी आग लगने से वन संपदा को नुकसान हुआ। आग लगने की सूचना क्षेत्रवासियों ने वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने दोनों जंगलों में जाकर आग को काबू किया। ग्रामीणों ने कहा कि आग लगने से चारा पत्ती, कीमती लकड़ी और वन्य जीवों को नुकसान हो रहा है। इस साल मौसम के साथ देने के बावजूद जंगलों में आग लग रही है। रेंजर एनडी पांडेय ने बताया कि क्षेत्र में वनाग्नि की बड़ी घटना नहीं हुई है। चिरपतकोट और उछात के जंगलों में आग लगने की सूचना मिलते ही जल्द विभाग की टीम ने मौके पर जाकर आग को काबू कर लिया है।