फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: 33केवी लाइन में शाॅर्ट सर्किट से द्वारसों के जंगल में आग

Thu, 25 Apr 2024 10:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के द्वारसों के जंगल में लगी आग से उठता धुंआ।
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला मुख्यालय के समीप द्वारसों में बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट होने से जंगल में आग लग गई। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर जाकर आग को काबू किया। वन विभाग ने यूपीसीएल को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह द्वारसों गांव के समीप जंगल में आग लग गई। क्षेत्रवासियों ने वन विभाग के आग लगने की सूचना दी। रेंजर श्याम सिंह करायत के नेतृत्व में वन विभाग के कर्मचारी मौके पर गए और आग को काबू किया। रेंजर करायत ने बताया कि 33केवी बिजली की लाइन में अचानक शॉर्ट सर्किट होने के बाद पिरुल में चिंगारी गिरने से आग लगी थी। कुछ दिन पहले खबडोली के जंगल में भी इसी तरह शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई थी। उन्होंने बताया कि यूपीसीएल को बिजली लाइनों की जांच करने को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें