फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में आग से नगदी और जेवर स्वाहा

Mon, 04 Apr 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन

 जनपद के पपोली गांव में एक मकान में आग लगने से नगदी व जेवरात सहित एक लाख से अधिक का सामान स्वाहा हो गया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।
दुगनाकुरी तहसील के पपोली गांव निवासी उमेद सिंह के मकान में रविवार को दिन में अचानक आग लग गई। परिवार के सदस्य जब तक कुछ समझते आग की लपटों में घर में रखी 15 हजार की नगदी, डेढ़ तोला सोना, कपड़े और खाद्यान्न सहित सभी सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

पीड़ित उमेद सिंह ने बताया आग से उसके बच्चों के कापी-किताब और कपड़े भी जल गए हैं। परिवार के सदस्यों के पास बदलने के लिए भी कपड़े का दूसरा जोड़ा नहीं है। उसने बताया कि आग से घर में रखा एक लाख मूल्य से अधिक का सामान जलकर राख हो गया है।
विज्ञापन

आग लगने की सूचना पर सोमवार को उडियार के पटवारी सुरेश राठौर ने प्रधान सरिता पपोला और सरपंच डुंगर सिंह के साथ मौका मुआयना किया। पीड़ित परिवार के साथ ही ग्रामीणों ने भी उमेद सिंह को मदद देने की मांग की है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें