फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: जिला अस्पताल के समीप घर में लगी आग, अफरा-तफरी मची

Tue, 17 Jun 2025 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के कांडा रोड ​स्थित मकान के कमरे में लगी आग को बुझाने का प्रयास करते व्यापारी। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला अस्पताल के समीप कांडा रोड के एक मकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आसपास के व्यापारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। करीब आधे घंटे के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को करीब पौने दो बजे मोहन आर्या के मकान के एक कमरे में आग लग गई। घर के भीतर से धुआं और आग की लपटें खिड़की, दरवाजे से बाहर आने लगीं। अचानक आग लगती देखकर रेडक्रॉस समिति के सदस्य और समीप के व्यापारी मोहिउद्दीन अहमद तिवारी अपनी दुकान से फायर उपकरण लेकर मौके की ओर दौड़े। अन्य व्यापारी भी उनके साथ गए। इसी दौरान फायर सर्विस को सूचना दी गई।
प्रभारी अग्निशमन अधिकारी गोपाल सिंह रावत के नेतृत्व में दमकल विभाग की टीम भी पहुंची और आग को काबू किया। उन्होंने बताया कि कमरे में नेपाली मूल का श्रमिक पूरन बहादुर रहता है। घटना के समय वह कमरे में नहीं मिला। संभवत: उसकी लापरवाही से ही आग लगी है। कमरे में बिजली नहीं है। ऐसे में शाॅर्ट सर्किट की संभावना भी नहीं है। आग से काफी सामान का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


इनसेट
व्यापारी की सूझबूझ से टली बड़ी घटना
बागेश्वर। श्रमिक के कमरे से आग की लपटें और धुआं निकलते देखकर लोगों में जहां अफरा-तफरी मच गई, वहीं व्यापारी मोहिउद्दीन ने सूझबूझ दिखाई। वह तत्काल अपनी दुकान से फायर एक्सटिंग्विशर लेकर जल रहे कमरे की तरफ गए और उसकी मदद से बाहर आग को नियंत्रित करने का प्रयास किया। उनके प्रयास से आग को फैलने से रोकने में मदद मिली। बाद में दमकल विभाग की टीम ने आकर आग पूरी तरह से बुझाई। अगर आग फैल जाती तो कई दुकान और घरों को नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें