फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक

विज्ञापन
कपकोट के सलिंग में आग लगने से जलता लकड़ी का मकान। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
कपकोट/बागेश्वर। कपकोट तहसील क्षेत्र के सलिंग में एक परचून की दुकान में आग से सामान जल गया। आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि तहसीलदार कपकोट की आख्या के मुताबिक दुकानदार को 25 लाख और दुकान की मालकिन को 10 लाख के नुकसान का अनुमान है। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट को आग का कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर रात सौंग क्षेत्र के सलिंग में वासुदेव जोशी की दुकान में आग लग गई। दुकान में रखे सामान को जलाते हुए आग पूरे मकान में फैलने लगी। हादसे के समय मकान के दो मंजिले में मकान मालकिन सरस्वती देवी सो रही थीं। पास के मकान में रह रहे दुकान स्वामी ने तत्काल महिला को कमरे से बाहर निकाला और लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया।
आग लगने की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को भी दी गई। हालांकि फायर वाहन के पहुंचने तक लकड़ी के मकान का अधिकांश हिस्सा जलकर राख हो गया था। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि आग से दुकान के भीतर रखा पूरा सामान नष्ट हो गया है। इधर, क्षेत्रीय विधायक सुरेश गढ़िया ने मौके पर जाकर प्रभावित परिवार को हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें