फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से हार्डवेयर की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जला

विज्ञापन
बागेश्वर के हार्डवेयर की दुकान में लगी आग बुझाते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर नगर के एसबीआई तिराहे के पास स्थित हार्डवेयर की दुकान में बुधवार की सुबह अचानक आग लग गई। हादसे में लाखों रुपये का सामान जल गया। आसपास के व्यापारियों ने आग पर काबू पाया। शार्ट सर्किट से दुकान में आग लगने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे एसबीआई तिराहे के पास स्थित कांति लाल साह की हार्डवेयर की दुकान में अचानक आग लग गई। उस समय दुकानदार साह और दुकान के कर्मचारी दुकान में मौजूद थे। दुकान में आग लगते ही आसपास के व्यापारी दुकान में पहुंच गए। व्यापारियों ने आग पर पानी डालकर एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पर दमकल की टीम भी पहुंची लेकिन तब तक आग बुझ चुकी थी।
कांति लाल साह ने बताया कि उन्होंने सुबह करीब करीब नौ बजे दुकान खोली। करीब साढ़े दस बजे अचानक दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते दुकान में रखा सामान जलने लगा। आसपास के व्यापारियों और अन्य लोगों ने पानी की व्यवस्था कर आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि हादसे में आठ से 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

टुल्लू पंप, रंधा मशीन के साथ ही काफी मात्रा में पेंट जल गया। उन्होंने बागेश्वर कोतवाली में दुकान में आग लगने की तहरीर दी है। पुलिस आग के कारणों की पड़ताल कर रही है। साह की हार्डवेयर की दुकान व्यस्ततम एसबीआई तिराहे के पास है। आसपास दुकानें हैं। कुछ दूरी पर पेट्रोल पंप है। दुकान में पेंट का सामान होने से आग भड़कने की प्रबल संभावना होती। गनीमत रही कि आग दिन के उजाले में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें