बागेश्वर के सोराग गांव में मकान में आई दरार। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बागेश्वर के सोराग गांव में जमीन में कई स्थानों पर भारी दरार पड़ गई है। जमीन पर पड़ा दरार की चपेट में एक भवन भी आ गया है। कई मकान खतरे की जद में आ गए हैं। जमीन में दरार पड़ने से लोगों में दहशत का माहौल है।
दो दिन पूर्व सोराग गांव के ऊपर जमीन में कई स्थानों पर बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गईं। जमीन दरकने से एक भवन भी खतरे की जद में आ गया। सूचना मिलने पर कपकोट के एसडीए पारितोष वर्मा, तहसीलदार पूजा शर्मा, खान अधिकारी/भू वैज्ञानिक लेखराज ने मौके का मुआयना किया। एसडीएम पारितोश वर्मा ने बताया कि भू वैज्ञानिक ने जमीन में पड़ी दरारों का अध्ययन किया है। कारणों का पता लगाया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर सुरक्षा की योजना तैयार की जाएगी। गांव की जमीन में दरार पड़ने से लोगों में दहशत का माहौल है।
कपकोट के कर्मी ग्राम पंचायत के सापुली तोक में भी जमीन में दरारें पड़ी हैं। प्रशासनिक अमले ने सापुली तोक का भी निरीक्षण किया। सापुली में भी जमीन में दरार पड़ने से लोग दहशत में हैं। सोमवार को कपकोट क्षेत्र में सौ एमएम बारिश हुई थी। अत्यधिक बारिश को भी जमीन दरकने का कारण माना जा रहा है। बहरहाल भू वैज्ञानिक रिपोर्ट के बाद ही कारणों का पता चलेगा।
झाकरा में मकान ध्वस्त
बागेश्वर। बारिश से बागेश्वर के झाकरा में दीपा जोशी पत्नी आनंद मोहन जोशी का मकान ध्वस्त हो गया है। 30 जुलाई से बंद डंगोली-सलानी, 15 अगस्त से बंद बिजोरीझाल-ओखलसों सड़क पर बुधवार को भी यातायात बहाल नहीं हुआ। दोनों सड़कों को संबंधित विभागों ने बुधवार तक खोलने का दावा किया था, लेकिन बुधवार को भी सड़क नहीं खोल पाए। सड़क बंद होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बागेश्वर के सोराग में जमीन पर पड़ी दरार। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : BAGESHWAR