बागेश्वर में शिक्षक भर्ती की मांग के लिए प्रदर्शन करते डीएलएड प्रशिक्षित। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। डीएलएड प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन ने रिक्त पदों को संशोधनों से मुक्त रखते हुए सहायक अध्यापकों की भर्ती करवाने के लिए कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम विनीत कुमार के माध्यम से शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम को ज्ञापन भेजा। बताया कि राज्य के प्राथमिक स्कूलों में सहायक अध्यापकों के करीब चार हजार से अधिक पद खाली हैं। कोविड-19 के कारण घर लौटे प्रवासी प्राथमिक स्कूलों में बच्चों को पढ़ाना चाहते हैं लेकिन स्कूलों में शिक्षकों की कमी से अभिभावकों की उम्मीदें धूमिल पड़ रही हैं जबकि योग्यता होने के बावजूद प्रशिक्षित युवा बेरोजगारी का सामना कर रहे हैं। कहा है कि डीएलएड प्रशिक्षण अवधि के बीच में ही प्राथमिक शिक्षक नियमावली 2012 में बदलाव से प्रशिक्षित युवाओं के हाथ निराशा लगी है। संगठन ने नियमावली को संशोधन से मुक्त रखते हुए सहायक अध्यापक के पद पर भर्ती करवाने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में पंकज त्रिकोटी, उपेंद्र मेहता, भावना गोस्वामी, शुभम साह, नरेंद्र कार्की, राहुल, हेमंत लोबियाल, प्रमोद शर्मा आदि थे।