फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के लिखित आश्वासन पर आमरण अनशन समाप्त

Sat, 02 Jul 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। गांव गरीब उत्थान मंच के बैनर तले तीन सूत्रीय मांगों को लेकर बगनीगाड़ में चल रहा आमरण अनशन एसडीएम के लिखित आश्वासन के बाद समाप्त हो गया है। एसडीएम ने ग्रामीणों से आठ दिन के भीतर गांव तक बिजली पहुंचाने का वादा किया है। 
विज्ञापन


जिले का बगनीगाड़ गांव ऐसा है जहां पर बिजली, संचार, पेयजल जैसी कोई सुविधा नहीं है। जहां एक ओर लोग रात्रि में उजाले के लिए केरोसिन पर निर्भर रहते हैं वहीं संचार सुविधा के लिए पांच किमी दूर काफलीगैर जाना पड़ता है। पानी की योजना न होने से गधेरों से पेयजल की आपूर्ति करते हैं। इन तीनों मांगों को लेकर बगनीगाड़ के ग्रामीणों ने एक सप्ताह पूर्व क्रमिक अनशन शुरू किया था।

आंदोलनकारियों की कोई सुध नहीं लेने से नाराज ग्रामीण प्रकाश जोशी चार दिन पहले आमरण अनशन पर बैठ गए थे। अनशनकारी का स्वास्थ्य बेहद गिर गया था। स्थिति की जानकारी के बाद बागेश्वर से एसडीएम फिंचा राम चौहान ने अनशनस्थल पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। उन्होंने आठ दिन के भीतर गांव तक बिजली पहुंचाने का लिखित आश्वासन दिया।
विज्ञापन


इस ओश्वासन के बाद गांव गरीब मंच के अध्यक्ष विशन सिंह टंगड़िया ने अनशन समाप्त करने को राजी हुए। एसडीएम ने अनशनकारी प्रकाश जोशी को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। इस दौरान प्रभा करायत, लीला देवी, मंजू देवी, विमला देवी, हंसी जनौटी, हेमा जनौटी, धन सिंह दयाराकोटी, विशन सिंह, नंदाबल्लभ, विशन सिंह, केवलानंद जोशी, प्रताप सिंह, संजय कुमार, सुरेंद्र जनौटी, गोपाल सिंह, कमला, पुष्पा देवी आदि ग्रामीण मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें