बागेश्वर। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए पुलिस मास्क के सही प्रयोग कराने को लेकर गंभीर हो गई है। मास्क गले में लटकाने या नाक और मुंह को सही नहीं ढकने वाले को मास्क नहीं पहनने वालों के बराबर जुर्माना भरना पड़ सकता है।
एसपी अमित श्रीवास्तव ने कहा कि जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ने के बावजूद कुछ लोग मास्क को लेकर गंभीर नहीं हैं। लोग मास्क पहन तो रहे हैं, लेकिन वह केवल पुलिस के जुर्माने से बचने के लिए ही उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर मास्क से मुंह और नाक नहीं ढके रहेंगे तो पुलिस ऐसे लोगों से भी मास्क नहीं पहनने वालों के बराबर ही जुर्माना लिया जाएगा। ऐसे लोगों से पहली बार मास्क सही से नहीं पहनने में पकड़े जाने पर 500, दूसरी बार में 700 और तीसरी बार में 1000 रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा।