फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के स्कूल नहीं आने के कारणों का पता लगाएं शिक्षक

Fri, 28 Apr 2017 10:23 PM IST
bageshwar
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं से सवाल पूछते डीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने शुक्रवार को जीआईसी असों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी कक्षाओं की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। कई कक्षाओं में छात्रों की अधिक अनुपस्थिति पर उन्होंने प्रभारी प्रधानाचार्य से छात्रों के स्कूल नहीं आने के कारणों का पता लगाने को कहा। उन्होंने कहा कि बच्चा स्कूल क्यों नहीं आ रहा है यह जानने की जिम्मेदारी शिक्षक की होती है। 
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षकों और स्टाफ की उपस्थिति की जानकारी भी ली। जिलाधिकारी ने छठी कक्षा का निरीक्षण कर बच्चों से पाठ्यक्रम से संबंधित प्रश्न पूछे और कापी में हल करवाए और बच्चों द्वारा प्रश्नों का सही उत्तर नहीं देने पर शिक्षकों को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने को कहा।

हाईस्कूल और इंटर के छात्रों से प्रश्न पूछते हुए जिलाधिकारी ने और अधिक मेहनत करने पर जोर दिया। उन्होंने गणित विषय के प्रश्नों को हल करवाया लेकिन अधिकांश बच्चे सही उत्तर नहीं दे पाए। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए गणित के अध्यापक को बच्चों की पढ़ाई पर कड़ी मेहनत करने को कहा। 
विज्ञापन


इसके बाद डीएम ने इंटर कालेज कैंपस में चल रहे कपकोट महाविद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने डिग्री कालेज के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करते हुए प्राचार्य को भवन निर्माण कार्यों में गति लाने के लिए निर्माण एजेंसी को निर्देशित करने को कहा। प्राचार्य ने बताया कि महाविद्यालय के लिए स्थान की कमी के कारण कक्षाएं पूर्णतया संचालित नहीं हो पा रही हैं। इस पर जिलाधिकारी ने प्राचार्य को महाविद्यालय के लिए भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें