final trial is from 12 to 14 october
बागेश्वर। बीसीसीआई के घरेलू सत्र के लिए राज्य की पुरुष और महिला टीम बननी है। इसके लिए खिलाड़ियों का ट्रायल होना है। अंडर-23 पुरुष और अंडर 23, अंडर 19 महिला टीम का चयन किया जा रहा है। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बागेश्वर के सचिव रमेश दानू ने बताया कि ट्रायल के लिए एक से पांच अक्तूबर तक खिलाड़ियों का पंजीकरण किया जाएगा। छह को जिलास्तरीय ट्रायल होगा।
इसमें चयनित खिलाड़ियों का मंडल स्तर पर नौ और 10 अक्तूबर को हल्द्वानी के मेलकानी क्रिकेट स्टेडियम में ट्रायल होगा। उन्होंने बताया कि फाइनल ट्रायल 12 से 14 अक्तूबर तक हल्द्वानी में ही होगा। पंजीकरण के लिए तीन साल पहले बना जन्म प्रमाण पत्र, हाईस्कूल का प्रमाण पत्र और टीसी लानी होगी। कहा कि खिलाड़ी अधिक जानकारी के लिए क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बागेश्वर के पदाधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।