फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में प्रियंका और स्मृति के बीच मुकाबला

Mon, 01 Apr 2019 11:32 PM IST
दीपक नेगी ब्यूरो/अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
स्मृति ईरानी और प्रियंका वाड्रा
विज्ञापन

विज्ञापन
कुमाऊं की काशी बागेश्वर में कांग्रेस से प्रियंका गांधी और भाजपा से स्मृति ईरानी प्रचार के लिए आ सकती हैं। 

प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों में अल्मोड़ा संसदीय सीट एकमात्र ऐसी सीट है, जिसमें चार जिले अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चंपावत शामिल हैं। इस सीट पर उम्मीदवारों के लिए प्रचार जटिल माना जाता है। अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ में दिग्गजों की रैलियां, जनसभाएं होती हैं लेकिन बागेश्वर और चंपावत अछूता रह जाता है। 

इस बार भाजपा से केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी आठ अप्रैल को बागेश्वर आ सकती हैं। उनका कार्यक्रम लगभग तय है और पार्टी तैयारी में जुट गई है। भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, योगी केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी, सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्यक्रम मांगे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस से अप्रैल के पहले हफ्ते में प्रियंका गांधी का कार्यक्रम मिलना तय माना जा रहा है। कांग्रेस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, नवजोत सिंह, पूर्व सीएम हरीश रावत  के कार्यक्रमों की मांग की है। 

आठ अप्रैल को स्मृति ईरानी का कार्यक्रम तय है, स्टार प्रचारकों में पीएम मोदी, उप्र सीएम योगी आदित्यनाथ, स्मृति ईरानी और सीएम त्रिवेंद्र  सिंह रावत के भी कार्यक्रम मांगे गए हैं। - शेर सिंह गढ़िया, जिलाध्यक्ष भाजपा

अप्रैल के पहले हफ्ते में प्रियंका गांधी के कार्यक्रम मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा राहुल गांधी, नवजोत सिंह सिद्धू, हरीश रावत के कार्यक्रम भी मांगे गए हैं - ललित फर्स्वाण, पूर्व विधायक कांग्रेस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें