बागेश्वर के एसडीएम राकेश तिवारी और ईओ राजेदव जायसी की टीम ने बागेश्वर के बाजार में पॉलिथीन जब्त क
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। प्रशासन की टीम ने सोमवार को नगर में आधा दर्जन दुकानों में छापेमारी कार्रवाई की। इस दौरान दो दुकानों में पॉलीथिन मिलने पर टीम ने 3500 रुपये जुर्माना लगाया। टीम की कार्रवाई से दुकानदारों में खलबली रही।
हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी पॉलीथिन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध नहीं लग पा रहा है। नगर में पॉलीथिन के इस्तेमाल की शिकायत पर सोमवार को प्रशासन की टीम ने नगर में आधा दर्जन दुकानों में छापेेमारी कार्रवाई की।
टीम ने मुख्य बाजार, चौक बाजार, दुग बाजार में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दो दुकानों से टीम ने पॉलीथिन जब्त की। इस पर 3500 रुपये जुर्माना लगाया। टीम में एसडीएम राकेश तिवारी, पालिका ईओ राजदेव जायसी, राजस्व उपनिरीक्षक रमेश चंद्र, राजवीर आदि रहे।