ट्रामा सेंटर के भवन का निरीक्षण करते अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित जांच टीम ने शनिवार को जिला अस्पताल के समीप बने ब्लड बैंक और ट्रामा सेंटर के भवनों का निरीक्षण किया। टीम ने जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है।
जिला अस्पताल के समीप तीन साल पहले लाखों की लागत से ब्लड बैंक और ट्रामा सेंटर के संचालन के लिए भवनों का निर्माण किया गया है। लेकिन आज तक इनका संचालन शुरू नहीं हो पाया है। कुछ दिन पूर्व जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने ट्रामा सेंटर और ब्लड बैंक के भवनों का निरीक्षण किया था। निरीक्षण में उनको कुछ कमियां मिली थी। इसको देखते हुए डीएम ने उपजिलाधिकारी को जांच टीम गठित कर भवनों का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए थे।
इस निर्देश के बाद शनिवार को एसडीएम श्याम सिंह राणा के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग और पीएमजीएसवाई के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से भवन का निरीक्षण किया। दोनों भवनों के निरीक्षण के बाद रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को भेज दी है।