बागेश्वर। बागेश्वर के पुलिस लाइन में चल रही महिला दरोगा भर्ती संपन्न हो गई। एसपी एनएस नपलच्याल ने बताया कि महिला एसआई भर्ती में नापतोल, फिजीकल परीक्षा में 366 अभ्यर्थियों में से 271 अभ्यर्थी शामिल हुए। इनमें से 199 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। अब महिला कांस्टेबल का फिजीकल टेस्ट, नापजोख 20 मई से पुलिस लाइन में शुरू होगी।