फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश से आधा दर्जन सड़कों में आया मलबा

Tue, 21 Jun 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
महिला प्रधान ने हटाया मलबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। रविवार की देर रात कपकोट क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हुई। मलबा आने से क्षेत्र की आधा दर्जन सड़कें बंद हो गईं। भराड़ी-सौंग सड़क के मलबे को क्षेत्रवासियों ने स्वयं हटाकर यातायात सुचारु किया। रविवार देर रात जिले भर में मूसलाधार बारिश हुई। सोमवार सुबह भी कपकोट में भारी वर्षा हुई। इससे गाड़-गधेरे उफान पर आ गए। सरयू नदी का जलस्तर भी बढ़ गया।
विज्ञापन


मूसलाधार बारिश के कारण भराड़ी-सौंग, धरमघर-सनगाड़, चुचेर-माजखेत, कपकोट-लीती, चीराबगढ़-उच्छात, लीती-गोगिना, कर्मी-बदियाकोट और सौंग-सूपी मोटर मार्गों में मलबा आ गया। इससे वाहनों का संचालन नहीं हो सका। भराड़ी-सौंग सड़क तुड़डिया पुल के पास मलबा आने से बंद हो गई। इससे सुबह के समय कपकोट की ओर आने वाले वाहन फंस गए।

सड़क में आए मलबे को क्षेत्रवासियों ने स्वयं हटाकर यातायात सुचारु किया। सलिंग की ग्राम प्रधान हंसा दयाराकोटी, कुंदर सिंह दयाराकोटी, प्रताप सिंह, सूबे. स्वरूप सिंह, दुर्गा सिंह और तारा सिंह आदि लोगों ने स्वयं सड़क में जमा मलबा हटाकर यातायात सुचारु किया। अन्य कई सड़कों में अभी भी मलबा जमा है। इधर, सोमवार की शाम पांच बजे के बाद से बागेश्वर सहित जिले के विभिन्न हिस्सों में मूसलाधार बारिश हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें