फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप खाई में गिरी पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल

Thu, 16 Nov 2017 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट से गुलेर जा रही जीप खाई में गिर गई। दुर्घटना में पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद जीप में सवार चालक और एक सवारी का कोई पता नहीं चल पाया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार शाम कपकोट से गुलेर की ओर जा रही यूके 02-टीए 0517 जीप फरसाली के हीटिंग गधेरे के समीप असंतुलित होकर लगभग दो सौ फीट गहरी खाई में गिर गई।
विज्ञापन


इस दुर्घटना में फरसाली पल्ली निवासी कुंदन सिंह पुत्र बालक सिंह और उनकी पुत्री हिमांशी घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से घायलों को खाई से निकाला। दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी कपकोट ले जाया गया। कुंदन सिंह के सिर और कमर पर अधिक चोटें के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।

दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीएम रवींद्र बिष्ट ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। एसआई गोपाल राम ने बताया कि घायलों के अनुसार दुर्घटना के समय चालक के साथ एक और सवारी भी थी। दुर्घटना के बाद से दोनों गायब हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि खाई में सर्च अभियान चलाया गया, जिसमें पिता-पुत्री के अलावा कोई नहीं मिला। दुर्घटना के बाद चालक के मौके से फरार होने की संभावना है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें