फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: क्रिसमस की पूर्व संध्या पर जगमगाया फटगली का मैथोडिस्ट चर्च

Wed, 24 Dec 2025 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में ईसा मसीह के जन्मदिन को धूमधाम से मनाने की तैयारी पूरी हो गई है। फटगली के मैथोडिस्ट चर्च की सजावट हो गई है। चर्च में आज होने वाली विशेष प्रार्थना सभा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ेंगे। इस दौरान प्रभु यीशु के जन्म से संबंधित नाटक का मंचन भी किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में ईसाई धर्म को मानने वालों के गरुड़ के ग्वाड़ पजेना और रवाईखाल क्षेत्र के फटगली में मैथोडिस्ट चर्च बने हैं। फटगली के चर्च में क्रिसमस के दिन बड़ी संख्या में ईसाई धर्म के लोग प्रार्थना सभा में शिरकत करते हैं। ग्रामीण संजय सिंह ने बताया कि फटगली गांव में रहने वाले ईसाइयों के अलावा बाहर से भी लोग यहां आते हैं। क्रिसमस के दिन आसपास के गांवों से भी ग्रामीण कार्यक्रम में आते हैं। क्रिसमस के दिन होने वाला कार्यक्रम सर्व धर्म समभाव की प्रेरणा देता है। बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह से ही लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। चर्च में विशेष प्रार्थना के बाद प्रभु यीशु के जीवन से संबंधित नाटक का बच्चे प्रस्तुतीकरण करेंगे। क्रिसमस को देखते हुए चर्च की विशेष सजावट की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें