फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपीपी मोड हटाने को क्रमिक अनशन जारी

Wed, 24 Aug 2016 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
कपकोट में पीपीपी मोड हटाने के विरोध में क्रमिक अनशन पर बैठे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 सीएचसी को पीपीपी मोड से हटाकर बेस अस्पताल बनाने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले यहां चल रहा क्रमिक अनशन बुधवार को भी जारी रहा।
आंदोलन स्थल तहसील परिसर में बुधवार को ग्राम प्रधान चंदन राम और पूर्व प्रधान रूप सिंह बैठे। सभा में वक्ताओं ने कहा कि शासन ने जब से अस्पताल को पीपीपी मोड को दिया है तब से क्षेत्र  की स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। अस्पताल रेफरल सेंटर बना हुआ है।
विज्ञापन


अस्पताल में मानक के अनुसार न तो डाक्टर हैं और न ही चिकित्सा उपकरण। अस्पताल की  दशा सुधारने के  लिए शासन और स्वास्थ्य विभाग से कई बार कहा गया लेकिन आज  तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। सभा की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष गिरीश  जोशी ने की। वहां पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया, रमेश गढ़िया, नारायण  कपकोटी, सुंदर देव, जितेंद्र दुबड़िया और महिपाल दानू आदि थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें