फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लस्टरवार होगी बागवानी और मत्स्य पालन : डीएम

विज्ञापन
बागेश्वर के पिंगलकोट में सेब के बागान का निरीक्षण करतीं डीएम रीना जोशी। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। डीएम रीना जोशी ने कौसानी क्षेत्र का भ्रमण कर क्षेत्र के कीवी और सेब की बागवानी का निरीक्षण किया। उन्होंने जिले में फल उत्पादन और मत्स्य पालन के क्लस्टर विकसित करने की बात कही। उन्होंने प्रगतिशील किसानों को लाभान्वित करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

भ्रमण के दौरान डीएम रीना ने सबसे पहले अणा गांव पहुंचीं। उन्होंने देखा कि गांव के ककड़धार तोक निवासी रजनीश ने 25 बीघा जमीन में कीवी के 100 पौधे लगाए हैं। क ीवी की एक बेल से करीब 30 किलो फल मिल रहे हैं। पिंगलकोट निवासी मदन सिंह की बागवानी का भी जायजा लिया। मदन ने अपने खेतों में चाय, मिर्च, सब्जी उत्पादन के साथ सेब के 250 पौधे लगाए हैं। बागवानी से उन्हें अच्छा मुनाफा हो रहा है।
डीएम रीना ने जिला उद्यान अधिकारी आरके सिंह से क्षेत्र के किसानों को सेब उत्पादन के लिए प्रेरित करने और इसके लिए किसान मदन सिंह के बगीचे का भ्रमण कराने के लिए कहा। उन्होंने बहादुर सिंह कठायत के बगीचे में हो रही इलाइची, चाय, नाशपाती, कीवी के बागान देखे। मत्स्य पालन केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों के प्रयासों की सराहना कर उन्हें सम्मानित करने की बात भी कही। इस दौरान तहसीलदार तितिक्षा जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें