फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: काश्तकारों ने सीखा गुलाब जल और हर्बल चाय बनाना

विज्ञापन
गरुड़ के सीमैप शोध केंद्र में गढ़वाल के काश्तकार सगंध पौधों की जानकारी लेते। संवाद
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। सीमैप शोध केंद्र पुरुड़ा में गुलाब जल, हर्बल चाय एवं पिज़्ज़ा सीज़निंग पर हुई कार्यशाला में गढ़वाल मंडल के विभिन्न जिलों से आए काश्तकारों ने सगंधीय पौधों के बारे में जानकारी ली। काश्तकारों को सीमैप के वैज्ञानिकों ने गुलाब जल और हर्बल चाय बनाने की विधि बताई। सीमैप के वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी पीएस वर्मा ने काश्तकारों को सगंध पौधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही सगंध पौधों के तेल के बाजार भाव के बारे में भी बताया। उन्होंने फसल कटाई के बाद उसके प्रबंधन के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने काश्तकारों से सगंध पौधों की खेती कर कृषि के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने को कहा। कार्यशाला का संचालन करते चंदोला ने कहा पर्वतीय क्षेत्र की जलवायु सगंध पौधों की खेती के लिए उत्तम है। उन्होंने काश्तकारों से अपनी आजीविका बढ़ाने के लिए सगंध पौधों की खेती करने को कहा। कार्यशाला में चमोली और उत्तरकाशी जिले के काश्तकारों ने बढ़चढ़ कर भागीदारी की।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें