फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडिका में 24 लाख से बनेगा फैमिली पिकनिक स्पॉट

Mon, 29 Apr 2019 11:35 PM IST
दीपक नेगी ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के चंडिका में प्रस्तावित पार्क का थ्री डी मैप। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शहर में जल्द ही पहला फैमिली पिकनिक स्पॉट तैयार होने जा रहा है। नगर पालिका में चंडिका देवी मंदिर के पार्क में 24 लाख से सौंदर्यीकरण करने जा रहा है। इससे शहरवासियों और सैलानियों के लिए नया स्पॉट मिलेगा। 

विज्ञापन

नगर पालिका चंडिका देवी मंदिर के पार्क में फैमिली पिकनिक स्पॉट की तर्ज पर तैयार कर रहा है। इसमें बच्चों के झूलने के लिए चार किस्म के झूले, कैंटीन, शौचालय, बैठने के लिए बेंच, टहलने के लिए मखमली घास के रास्ते तैयार किए जाएंगे। 

पार्क के चारों ओर स्टील की जालीदार बाउंड्रीवाल होगी ताकि वन्य जीवों की घुसपैठ न हो सके। इस बाबत नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने सोमवार को पार्क का निरीक्षण भी किया है। जल्द ही वहां काम शुरू हो जाएगा। पार्क में प्रवेश शुल्क 5 या 10 रुपये लिया जाएगा, जिससे पार्क के रखरखाव में भी मदद मिलेगी। 
विज्ञापन


ये होंगे फायदे

  •  6-7 बेरोजागारों को मिलेगा रोजगार
  •  चंडिका देवी मंदिर में सैलानियों की आमद से टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा
  •  नगर पालिका की आय में वृद्धि होगी, अनुपयोगी भूमि का होगा इस्तेमाल

63 लाख तक बढ़ सकता है प्रस्ताव
नगर पालिका के इस फैमिली पिकनिक स्पॉट डेवलेप करने के इस प्रस्ताव की लागत 63 लाख रुपये तक भी पहुंच सकती है। अभी 24 लाख रुपये से पार्क का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। पिकनिक स्पॉट बनाने के लिए झूलों, टाइल्स पाथवे वगैरह में लागत बढ़ सकती है।

चंडिका देवी मंदिर पार्क को फैमिली पिकनिक स्पॉट की तर्ज पर विकसित करने की योजना है। 24 लाख रुपये से पार्क का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसमें बच्चों के झूले, टहलने, कैंटीन, शौचालय आदि की व्यवस्था होगी।  = राजदेव जायसी, ईओ नगर पालिका बागेश्वर 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें