फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: लापता वन दरोगा के परिजनों ने दी आत्मदाह की चेतावनी

Sun, 20 Jul 2025 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बीते तीन जुलाई से लापता वन दरोगा कैलाश चंद्र पांडेय का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। परिजनों ने डीएफओ को ज्ञापन देकर तीन दिन के भीतर उनकी तलाश करने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर उनके कार्यालय में आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शनिवार को परिजनों ने डीएफओ को दिए ज्ञापन में बताया कि लापता वन दरोगा पांडेय का 16 दिन बाद भी पता नहीं लगने से परिवार के सदस्य परेशान है। उन्होंने विभाग से तीन दिनों में उनकी तलाशी तेज करने की मांग की है। परिजनों ने तीन दिन में पता नहीं लगने पर 22 जुलाई को वन विभाग के कार्यालय में आत्मदाह करने की चेतावनी है।
डीएफओ ध्रुव सिंह मर्ताेलिया ने बताया कि लापता वन दरोगा की तलाश की जा रही है। परिजनों ने आत्मदाह करने के लिए पत्र दिया था जिसके बारे में पुलिस को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें