फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइन में पेड़ गिरने से 14 घंटे गुल रही कपकोट की बत्ती

Mon, 30 May 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 हाईटेंशन लाइन में पेड़ गिरने से कपकोट क्षेत्र की बिजली 14 घंटे गुल रही। रात भर पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूबा रहा। इस दौरान लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सोमवार की सुबह लाइनों को दुरुस्त करने के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। रविवार की रात आठ बजे हरसिला से आगे एक विशाल पेड़ टूटकर बिजली की लाइन पर गिर गया।
लाइन के ध्वस्त होते ही पूरा कपकोट क्षेत्र अंधकार में डूब गया। पॉवर कार्पोरेशन के ईई भास्कर पांडेय ने बताया कि कपकोट क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भंग होने की सूचना के बाद रात में ही क्षतिग्रस्त लाइनों को दुरुस्त करने का प्रयास किया। परंतु रात 11 बजे तक इसमें सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सोमवार की सुबह लाइनों में सुधार का काम शुरू किया गया। पांच घंटे की मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त लाइनों को दुरुस्त किया जा सका। उन्होंने बताया कि पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें