जारती के मूल नारायण मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
जारती के मूल नारायण मंदिर में मेला शुरू हो गया है। श्रद्धालुओं ने अपनी मनौती पूरी होने पर मंदिर में दुर्गा सप्तशती का पाठ कर घंटियां चढ़ाई। विधायक बलवंत भौर्याल ने चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी और समाधान का आश्वासन दिया।
अपनी निधि डेढ़ लाख रुपये से निर्मित चहारदीवारी का शुभारंभ किया। उन्होंने मंदिर की छत, स्नागार और शौचालय निर्माण के लिए धन मंजूर करने की घोषणा की। अध्यक्षता ग्राम प्रधान प्रेमा देवी ने की। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम, भूपाल सिंह, गोपाल सिंह, भगवत सिंह, कवींद्र सिंह, चंचल सिंह, राम सिंह, मादो सिंह, मनोज सिंह, भवान सिंह, पूर्व प्रधान कुशल सिंह, बहादुर सिंह आदि थे।