फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: धुंध से आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत

Thu, 02 May 2024 10:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
कपकोट में जंगल की आग से घाटी वाले क्षेत्रों में फैैला धुंआ। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर/कपकोट। वनाग्नि के कारण वातावरण में छाई धुंध का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। धुंध के कारण में श्वास और आंखों की समस्या लेकर मरीज जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. चंद्र मोहन भैसोड़ा ने बताया कि धुंध के कारण श्वास के मरीजोंं की तकलीफ बढ़ रही है। रोजाना 5- 6 मरीज श्वास की समस्या लेकर अस्पताल आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सांस के मरीजों को बचाव के लिए घर से बाहर निकलते समय मास्क पहनना चाहिए। नेत्र विभाग के वरिष्ठ सर्जन डाॅ. एसपी त्रिपाठी ने बताया कि रोजाना 10-15 मरीज आंखों में संक्रमण की समस्या लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। लोगों को ठंडे पानी से आंखों को धोना चाहिए, गंदे हाथों काे आंखों में नहीं लगाना चाहिए। बृहस्पतिवार को विभिन्न विभागों में 440 मरीज अस्पताल में जांच के लिए पहुंचे। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें